DU New Session
About the role
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई। अधिकांश कॉलेजों में 28 जुलाई से ओरिएंटेशन शुरू होंगे, वहीं कुछ में सोमवार को ही यह आयोजन हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रैगिंग पर रोक के लिए भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
Responsibilities
विश्वविद्यालय परिसर विद्यार्थियों की आवाजाही से गुलजार हो जाएगा। रैगिंग की किसी भी घटना पर रोक के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उत्तर और दक्षिण परिसर में 28 जुलाई से सात अगस्त तक संयुक्त कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे। प्राक्टर कार्यालय की टीम कॉलेजों का दौरा करेगी, जबकि पुलिस की वामिका वैन कैंपस में तैनात रहेगी। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती बरती जाएगी।
Requirements
रैगिंग में दोषी पाए जाने पर प्रवेश रद्द करने, निलंबन, निष्कासन, परीक्षा परिणाम रोकने और डिग्री रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है। शिकायत कॉलेज के शिकायत बॉक्स, यूजीसी हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम, ई-मेल, पुलिस हेल्पलाइन 112 या एंटी-रैगिंग हिम्मत एप के जरिये की जा सकती है।
Qualifications
डीयू में रैगिंग की शिकायत कहां करें? यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर: 1800-1805522संयुक्त कंट्रोल रूम साउथ कैंपस नंबर: 011-24119832संयुक्त कंट्रोल रूम नॉर्थ कैंपस नंबर: 011-23818614
Skills
कॉलेजों में हुए ओरिएंटेशन हंसराज कॉलेज और कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में सोमवार को नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। हंसराज कॉलेज में हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। अब यहां नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेजों में इस दौरान छात्रों को अपने जूनियर, शिक्षकों से परिचित होने का अवसर भी मिला।